New Year 2019: कहां सबसे पहले दस्तक देगा नया साल भारत है किस नंबर पर

अगर आप समझते हैं कि सारी दुनिया में एक साथ होता है नए साल का प्रवेश तो आप गलते हैं। आइये बतायें किस देश में पहले नंबर पर होगा नव वर्ष का प्रवेश आैर भारत इस लिस्ट में कहां है।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 04:23 PM (IST)
New Year 2019: कहां सबसे पहले दस्तक देगा नया साल भारत है किस नंबर पर
New Year 2019: कहां सबसे पहले दस्तक देगा नया साल भारत है किस नंबर पर

यहां हो गया नया साल  

आप नव वर्ष के स्वागत के लिए तैयार हैं जाहिर हैं हो ही गए होंगे पर धीरज रखिए आपका नंबर अभी बाद में आएगा सबसे पहले तो नया साल किरिबाती गणराज्य में आया है। किरिबाती मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप है। इसके साथ ही दक्षिणी प्रशांत महासागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित समोआ राज्य में भी नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। द मिरर के अनुसार इन दोनों स्थानों पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर नया साल प्रारंभ हो चुका है। 

न्यूजीलैंड ने भी किया नए साल का स्वागत

इसके अलावा न्यूजीलैंड के चाथम द्वीपसमूह में न्यू इयर की शुरूआत हो गर्इ है। यहां अब से कुछ देर पहले दोपहर 3:45 बजे साल 2019 में एंट्री हो चुकी है। वहीं आॅस्ट्रेलिया में भी नए साल की बस हर कोर्इ एक दूसरे को हैप्पी न्यूइयर कहने ही वाला है। अब से कुछ ही देर में वहां दिन बदल जायेगा। अब आप बेकरार होंगे भारत इस क्रम में किस नंबर पर है ये जानने के लिए । 

 

भारत का ये स्थान 

भारत में जैसे रात के 00:00 बजेंगे यानी मंगलवार की दस्तक होगी वैसे ही यहां भी भारत में भी साल 2019 की एंट्री हो जाएगी। नए साल में दाखिल होने वाले देशों के क्रम में भारत 15वें नंबर पर है। दूसरी आेर चीन, जापान और सिंगापुर में भारत से पहले न्यू इयर शुरू हो चुका होगा। भारत आैर पाकिस्तान के समय में करीब आधे घंटे का फर्क है इसलिए मंगल की रात आधे घंटे के अंतर पर पाकिस्तान में 12 बजेंगे आैर हमारा पड़ोसी देश भारतीय समय के अनुसार 00:30 बजे 2019 का जश्न मनाना शुरू करेगा। 

सबसे आखिरी स्थान पर कौन 

सबसे आखिर में नए साल की दस्तक प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के उत्तर में मौजूद हॉवलैंड आइलैंड, हवाई और बेकर आइलैंड में नया साल शुरू होगा। भारतीय समय के हिसाब से 1 जनवरी की शाम 05:30 बजे होंगे तब वहां नए साल की पहला दिन शुरू होगा। उससे करीब एक घंटा पहले यानि मंगलवार शाम 04:30  बजे संयुक्त राज्य के अनऑर्पोरेटेड क्षेत्र अमेरिकन समोआ में नया साल आयेगा। 

chat bot
आपका साथी