महिला ट्रेनर ने मगरमच्छ के साथ किया खतरनाक स्टंट, बाल-बाल बची जान

महिला ट्रेनर कई बार बड़े वाले मगरमच्छ के साथ रह चुकी हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। हालांकि इस बार महिला ट्रेनर की उस समय सांसे अटक गई।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:27 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:27 AM (IST)
महिला ट्रेनर ने मगरमच्छ के साथ किया खतरनाक स्टंट, बाल-बाल बची जान
महिला ट्रेनर ने मगरमच्छ के साथ किया खतरनाक स्टंट, बाल-बाल बची जान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महिला ज़ू में लोगों को मगरमच्छ के बारे में बता रही है। इसके लिए वह एक तालाब में कई मगरमच्छों के बीच है। कई छोटे-मोटे मगरमच्छ इधर-उधर घूम रहे हैं। जबकि बड़ा वाला मगरमच्छ अपना मुंह खोले आराम फरमा रहा है।

No way!! 😰 pic.twitter.com/oxKXLIm67B— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) July 2, 2020

इससे पहले भी महिला ट्रेनर कई बार बड़े वाले मगरमच्छ के साथ रह चुकी हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। हालांकि, इस बार महिला ट्रेनर की उस समय सांसे अटक गई। जब मगरमच्छ ने थोड़ी सी शरारत कर दी। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि जब महिला ट्रेनर लोगों को मगरमच्छ के मुंह और दांत के बारे में बताती है तो वह मगरमच्छ के मुंह के अंदर हाथ ले जाती है।

जबकि मगरमच्छ को शायद यह बात पसंद नहीं आती है और पलक झपकते ही अपने मुंह को बंद कर लेता है। यह माजरा महज एक सेकंड का होता है। तब तक महिला ट्रेनर अपना हाथ बाहर कर लेती है। अगर एक सेकेंड और देरी होती तो महिला ट्रेनर को गंभीर चोट लग सकती थी। उस समय यह दृश्य देखकर सभी लोग दंग रह जाते हैं। कुछ की आवाजें थम सी जाती है तो कुछ लोग ओह  नो ! कह उठते हैं।

वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नो वे। Buitengebieden के इस वीडियो को अब तक 8 लोग देख चुके हैं। वहीं, सौ से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया है। 

chat bot
आपका साथी