इस गांव के हर घर में एक हवाई जहाज

हवाई जहाज में सफर करना हर किसी का सपना होता है। लेकिन सुबह-शाम, रात-दिन हर समय इसमें बैठना पड़े तो कैसा लगेगा। इस गांव के लोग ऐसा ही करते हैं।

By abhishek.tiwariEdited By: Publish:Mon, 03 Jul 2017 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 02 Aug 2017 12:13 PM (IST)
इस गांव के हर घर में एक हवाई जहाज
इस गांव के हर घर में एक हवाई जहाज

छत पर है हवाई जहाज

इस अजीबोगरीब दुनिया में रोज अनोखे किस्से सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको जालंधर में गांव लांबडा के बारे में बता रहे हैं। जहां हर छत पर एयर इंडिया का हवाई जहाज खड़ा है जो भी इन्हें देखता है चौंक जाता है।दरअसल ये एक एनआरआई का मकान है जिसकी छत पर दिख रहा विमान असली नही है बल्कि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। हवाई जहाज में उडऩे और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया है। जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखा गया है। कहते हैं इस संबंध में एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। अकेले जालंधर जिले में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं।

हवाई जहाज वाला गांव

इस कारण इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं। यहां के निवासी संतोष सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगता है। आजकल यह लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

पानी की टंकी है ये

संतोष सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। केवल संतोष सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकटे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी