ऐसा डॉक्टर जो इलाज के बदले लेता है कूड़ा

इंडोनेशिया में रहने वाला 26 वर्षीय युवा डॉक्टर गमाल अलबिनसईद ने स्वच्छता के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। वह अपने गरीब मरीजों से इलाज करने के बदले पैसे की जगह, जो चीज लेता है, वो सभी को हैरान कर रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 29 Mar 2016 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 29 Mar 2016 11:43 AM (IST)
ऐसा डॉक्टर जो इलाज के बदले लेता है कूड़ा

इंडोनेशिया में रहने वाला 26 वर्षीय युवा डॉक्टर गमाल अलबिनसईद ने स्वच्छता के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। वह अपने गरीब मरीजों से इलाज करने के बदले पैसे की जगह, जो चीज लेता है, वो सभी को हैरान कर रहा है।

दरअसल, वो इलाज करने के बदले में लोगों से उनके घर का कूड़ा कचरा लेता है। डॉक्टर अलबिनसईद की इस सोच ने पर्यावरण व स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। इंडोनेशिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो गरीबी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए इस डॉक्टर का कार्यक्रम 'गार्बेज क्लीनिकल इंश्योरेंस अलबिनसईद' द्वारा कचरे के बदले लोगों का इंश्योरेंस किया जाता है।

इसके लिए लोगों को रिसाइकिल करने योग्य कचरा क्लीनिक में जमा करवाना होता है। इस कचरे में आने वाली प्लास्टिक की बोतलों और कार्डबोर्ड को उन कंपनियों को बेच दिया जाता है जो इन्हें रिसाइकिल करके उत्पाद बनाती हैं।

इसके अलावा उपयुक्त कचरे को उर्वरक और खाद बनाने के काम में लिया जाता है। किसी व्यक्ति द्वारा कचरा दिए जाने के बाद वो इसके बदले दो महीने तक क्लीनिक की मूल स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

गमाल की इस सोच और कोशिश के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि उनके इस काम के लिए उन्हें 2014 में ब्रिटेन के प्रिंस चाल््र्स भी सम्मानित कर चुके हैं।

अलबिनसईद का मकसद अब इस कार्यक्रम को दुनियाभर में पहुंचाना है। उनके पास फिलहाल अब तक पांच क्लीनिक हैं और जहां 3500 से ज्यादा मरीजों का इलाज हो रहा है।

बेटे के इलाज के लिए पिता ने धारण किया औरत का वेश

गांव वालों के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस दोनों हैं पुनौतिन बाई

chat bot
आपका साथी