64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिया जुडवां बच्चों को जन्म

स्पेन के बूरगॉस शहर में 64 वर्षीय महिला ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। हाल के वर्षो में स्पेन में 60 वर्ष की उम्र में दो अन्य महिलाओं ने भी बच्चों को जन्म दिया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 09:01 AM (IST)
64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिया जुडवां बच्चों को जन्म
64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिया जुडवां बच्चों को जन्म

स्पेन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 वर्षीय महिला ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों बच्चों का जन्म सीजेरियन डिलीवरी से हुआ है।

स्पेन के बूरगॉस शहर की इस बुजुर्ग महिला ने अमेरिका के फर्टिलिटी ट्रीटमेंट करवाया था। अस्पताल ने सीजेरियन डिलीवरी से हुए इन दो बच्चों के जन्म का वीडियो भी पोस्ट किया है। इससे पहले इस महिला ने 2012 में एक बच्ची को भी जन्म दिया था लेकिन बच्ची की देखरेख को लेकर सोशल वर्कर्स ने उन्हें अपने संरक्षण में रख लिया था।

सोशल वर्कर्स की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की देखरेख ठीक से नही हो रही थी उसे अकेले छोड़ दिया गया था। न तो उसे ठीक से कपड़े पहनाये जाते थे और न ही बच्ची की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता था। बच्ची की देखरेख पर उठे सवालों के बाद अभी जन्में इन जुडवां बच्चों की परवरिश को लेकर फिलहाल कोई फैसला नही लिया गया है। इन बच्चों में एक लड़का है और एक लड़की है। हाल के वर्षो में स्पेन में 60 वर्ष की उम्र में दो अन्य महिलाओं ने भी बच्चों को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें: पॉपुलर होने के चक्कर में महिला ने मुश्किल में डाली बच्चे की जान

मृत बच्ची के साथ इन माता-पिता ने बिताये 16 दि

chat bot
आपका साथी