भाजपा चाय पर नहीं गाय पर चर्चा करना चाहती हैः ज्योतिरादित्य सिंधिया

असहिष्णुता के मुद्दे पर एक संसद में बहस चल रही है, वहीं सदन के बाहर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों की मुखालफत की।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 02:03 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 02:38 PM (IST)
भाजपा चाय पर नहीं गाय पर चर्चा करना चाहती हैः ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली। असहिष्णुता के मुद्दे पर एक तरफ संसद में बहस चल रही है, वहीं सदन के बाहर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों की मुखालफत की।

कार्यकर्ताओं के संबोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में असहिष्णुता के माहौल के लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। चाय पर चर्चा की जगह भाजपा गाय पर चर्चा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस देश की तासीर सांप्रदायिक सौहार्द की है, दिवाली में अली और रमजान में राम का आना इस बात का परिचायक है। लेकिन भाजपा निहित स्वार्थों के लिए समाज में नफरत फैला रही है। वहीं आनंद शर्मा ने कहा कि एक सुनियोजित अभियान के तहत भाजपा समाज को बांटने में जुटी हुई है जिसका सामना करना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी