विधायक से तंग तीन महिला पार्षदों ने किया आत्महत्या का प्रयास

अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में विधायक की दखलअंदाजी से परेशान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका परिषद की तीन महिला पार्षदों ने आत्महत्या का प्रयास किया।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 01:33 AM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 05:25 AM (IST)
विधायक से तंग तीन महिला पार्षदों ने किया आत्महत्या का प्रयास
विधायक से तंग तीन महिला पार्षदों ने किया आत्महत्या का प्रयास

बेंगलुरु (आइएएनएस)। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान सोमवार को तीन महिला पार्षदों ने आत्महत्या का प्रयास किया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक पर दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।

यह घटना तब हुई जब मेयर जी. पद्मावती ने तीनों पार्षदों को विकास कार्यों में कांग्रेस विधायक मुनिरत्न नायडू के हस्तक्षेप का मामला उठाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर कांग्रेस की आशा सुरेश, भाजपा की ममता वासुदेव और जद(एस) की मंजुला नारायणस्वामी ने आसन के करीब जाकर फिनाइल पीने का प्रयास किया। उस समय वहां मौजूद अन्य पार्षदों ने उनके हाथ से फिनाइल की बोतलें छीन लीं और उन्हें समझाया-बुझाया। बाद में पार्षद आशा ने कहा कि अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में विधायक की दखलअंदाजी से वे परेशान हो गई थीं।

पार्षद मंजुला ने बताया कि नायडू के उत्पीड़न को सहना मुश्किल हो गया था। वे अपने समर्थकों को मुझ पर हमले के लिए उकसाते हैं। बीते 19 मई को मुख्यमंत्री सिद्दरमैया की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने एक कार्यक्रम के दौरान मेरी साड़ी खींच ली थी। नायडू राजराजेश्वरीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

यह भी पढ़ें: धूमधाम से हुई शादी, छह दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई नवविवाहिता

chat bot
आपका साथी