विशाखापट्टनम में एक महिला ने दूसरी महिला पर फेंका तेजाब

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने दूसरी महिला पर तेजाब फेंक दिया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 01:09 PM (IST)
विशाखापट्टनम  में एक महिला ने दूसरी महिला पर फेंका तेजाब
विशाखापट्टनम में एक महिला ने दूसरी महिला पर फेंका तेजाब

हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने दूसरी महिला पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद महिला बुरी तरह से झुलस गई है। महिला का पास ही के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला ने अन्य महिला पर तेजाब क्यों फेंका। ये पूरा मामला गुजवाका क्षेत्र का है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की पहचान सिरिशा के रूप में हुई है, जिस पर1 अन्य महिला द्वारा हमला किया गया था।घटना के विवरण को साझा करते हुए डीसीपी भास्कर ने कहा कि यह समता नगर रोड पर हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला एक समारोह में भाग लेने जा रही थी उसकी दौरान उन्य महिला ने दूसरी महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है। पूलिस ने महिला के घरवालों को सूचना दे दी है। बता दें कि महिलाओं पर तेजाब फेंकने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है। इस मामले में महिला ने दूसरी महिला पर तेजाब क्यों फेंका है। इस पर कई प्रकार का अंदेशा लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते इस महिला ने दूसरी महिला पर तेजाब से हमला किया।

chat bot
आपका साथी