महिला ने पति की हत्या कर शव किचन स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर बाद इस तरह खुला राज

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर उसे किचेन के स्लैब के नीचे दफना दिया। हत्या की वारदात में महिला का साथ जेठ ने भी दिया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 05:16 PM (IST)
महिला ने पति की हत्या कर शव किचन स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर बाद इस तरह खुला राज
महिला ने पति की हत्या कर शव किचन स्लैब के नीचे दफनाया, महीने भर बाद इस तरह खुला राज

अनूपपुर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने एक महीने पहले अपने पति की हत्या कर उसे किचेन के स्लैब के नीचे दफना दिया। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक 22 अक्टूबर से लापता था। रविवार को मृतक के भाई ने सूचित किया कि उसकी हत्या कर दी गई थी और उसकी पत्नी ने उसे किचेन में दफन कर दिया था। वहीं, अब शव बरामद कर लिया गया है।

मतृक के भाई अर्जुन ने पुलिस को बताया कि हम पहले कई बार महेश के घर जाते रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से जब भी हम उसके घर जाते हैं उसकी पत्नी हमें वहां से वापस भेज देती है। वह महेश के गायब होने के पीछे हमारा हाथ बता रही थी।

अर्जुन के इस बयान के बाद पुलिस की एक टीम गुरुवार को प्रमिला के घर पहुंची। पुलिस को घर में बदबू महसूस हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और शव को बरामद किया।

शव बरामद करने के साथ ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से पुलिस ने पूछताछ की तब उसने हत्या के पीछे की सारी कहानी से पर्दा उठा दिया। 

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने जेठ के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि पति के बड़े भाई की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे और जेठ यह सब जानता था। इसके बाद आरोपी महिला और जेठ दोनों ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांध, गला रेत कर हत्या कर दी और घर के अंदर ही किचेन के स्लैब में दफना दिया। वहीं, महिला का जेठ इस आरोप को झूठा बता रहा है। फिलहाल अभी पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। 

chat bot
आपका साथी