सीएम पद के लिए लंबी है दावेदारों की फेहरिस्त

दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम में जुटे भाजपा नेताओं ने अभी आस नहीं छोड़ी है। उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में सरकार

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 09:14 AM (IST)
सीएम पद के लिए लंबी है दावेदारों की फेहरिस्त

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम में जुटे भाजपा नेताओं ने अभी आस नहीं छोड़ी है। उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में सरकार बनाने की इजाजत देगा। यदि उनकी मुहिम रंग लाती है तो भी एक अड़चन मुख्यमंत्री पद को लेकर है, क्योंकि भाजपा ने अभी तक विधायक दल के नेता का फैसला नहीं किया है। इसलिए कई नेता इस पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

वर्तमान में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई सर्वमान्य नाम नहीं है। यही कारण है कि विधायक दल के नेता का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि भाजपा डॉ. हर्षवर्धन को चेहरा बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरी थी। चुनाव बाद वह विधायक दल के नेता भी चुने गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मई के अंतिम सप्ताह में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। तब से भाजपा विधायक दल के नेता का पद रिक्त है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की वजह से अभी तक इस पर फैसला नहीं हो सका है।

जगदीश मुखी हैं सबसे आगे

इस पद की दौड़ में जनकपुरी के विधायक प्रोफेसर जगदीश मुखी को सबसे आगे बताया जाता है क्योंकि वरिष्ठ होने के साथ ही सरकार बनाने की मुहिम का भी वह नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य विजय गोयल को भी प्रमुख दावेदार बताया जाता है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

इन नेताओं के अतिरिक्त केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी तथा नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'राष्ट्रपति शासन हमेशा के लिए नहीं'

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की भाजपा की शिकायत

chat bot
आपका साथी