Lakhpati Didi Yojana के जरिए दो करोड़ महिलाएं बनेंगी सशक्त, मोदी सरकार ने बनाया खास मास्टर प्लान

पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक ऐसा कोई मंच नहीं है जिसमें महिलाएं योगदान न दे रही हों। उन्होंने कहा गांवों में आज बैंक वाली दीदी हैं आंगनबाड़ी वाली दीदी हैं दवा देने वाली दीदी हैं और अब उनका सपना है कि गांव-गांव में लखपति दीदी हों। गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2023 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2023 02:54 PM (IST)
Lakhpati Didi Yojana के जरिए दो करोड़ महिलाएं बनेंगी सशक्त, मोदी सरकार ने बनाया खास मास्टर प्लान
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लखपति दीदी योजना का जिक्र किया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  • पीएम मोदी ने लाल किले से 'लखपति दीदी' योजना का किया जिक्र
  • इस योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, पीटीआई। पीएम मोदी (PM Modi) ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय देश की  महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक, ऐसा कोई मंच नहीं है, जिसमें महिलाएं योगदान न दे रही हों। उन्होंने कहा, "गांवों में आज बैंक वाली दीदी हैं, आंगनबाड़ी वाली दीदी हैं, दवा देने वाली दीदी हैं और अब उनका सपना है कि गांव-गांव में लखपति दीदी हों। गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है।'

VIDEO | "Today, 10 crore women are associated with women self-help groups. My dream is 2 crore 'lakhpati didi' in villages," says PM Modi in his Independence Day speech. pic.twitter.com/rLGp67syjE

— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2023

क्या है 'लखपति दीदी' योजना का उद्देश्य?

'लखपति दीदी' योजना के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार 'लखपति दीदी' योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अधिकारी ने जानकारी दी कि 'लखपति दीदी' योजना (Lakhpati Didi scheme)  कुछ राज्यों में लागू है और अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है।

महिलाओं को मिलेगी कई तरह की ट्रेनिंग

अधिकारी ने यह भी कहा कि महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने और ड्रोन के संचालन और मरम्मत जैसे कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।

देश की महिलाएं STEM में आगे

लाल किले से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"एक विदेशी दौरे पर मुझसे पूछा गया कि क्या आपके देश में महिलाएं साइंस- इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती हैं तो मैंने उन्हें बताया कि भारतीय महिलाएं STEM में आगे हैं। STEM से मतलब है साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स।

उन्होंने आगे कहा कि  जी-20 ने भी भारत के महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, "यह सुनिश्चित करना हर किसी की जिम्मेदारी है कि हमारी बेटियों के खिलाफ कोई अत्याचार न हो।

chat bot
आपका साथी