मदद के इरादे से लॉकडाउन में खाना देने गया था, अंतरंग फोटो खींचकर निकाह करने के लिए किया मजबूर

29 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी ने तीन अक्टूबर को उक्त शिकायत की है। इसी आधार पर लुटेरी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि महिला व्यापारी के अलावा 15 अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर रही थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 05:00 PM (IST)
मदद के इरादे से लॉकडाउन में खाना देने गया था, अंतरंग फोटो खींचकर निकाह करने के लिए किया मजबूर
मुस्‍लिम महिला के साथ निकाह की फाइल फोटो।

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। परोपकार हमेशा फलदायी नहीं होता। कोरोना लॉकडाउन में लोगों के घर खाना पहुंचाने वाले भोपाल के व्यापारी के लिए यह दु:स्वप्न साबित हो गया। एक महिला ने उससे मदद मांगी और खाना पहुंचाने के लिए कहा। व्यापारी जब खाने का पैकेट लेकर इस शातिर महिला के घर पहुंचा तो उसने व्यापारी को चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। बेहोशी की हालत में महिला ने व्यापारी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खीचीं और इनके दम पर बदनाम करने की धमकी देकर व्यापारी को निकाह करने के लिए मजबूर कर दिया। पहले ही तीन शादियां कर पतियों को छोड़ चुकी इस महिला ने निकाह के बाद भी व्यापारी को ब्लैकमेल करना जारी रखा। मजबूर होकर व्यापारी ने जहर खा लिया। इलाज से जान बची तो पुलिस ने उसकी शिकायत सुनी। शातिर महिला फरार है। 

परेशान मददगार पहुंचा पुलिस के पास 

छोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि 29 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी ने तीन अक्टूबर को उक्त शिकायत की है। इसी आधार पर लुटेरी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि महिला व्यापारी के अलावा 15 अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर रही थी। इन लोगों ने फोन पर पुलिस को इस महिला की करतूतों की जानकारी दी है। पूर्व में भी यह महिला गौतम नगर थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है।

वहीं चार युवकों पर अलग-अलग थानों में छेड़खानी का मामला भी आरोपित महिला ने दर्ज करवा रखा है। इसी वजह से पुलिस उसका नाम उजागर नहीं कर पा रही है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि अप्रैल में वह जरूरतमंद लोगों को निश्शुल्क खाना बांट रहा था, उसी दौरान महिला के बुने जाल में फंस गया। मजबूरी में उसे महिला से निकाह करना पड़ा। इसके बाद महिला व्यापारी और उसके भाइयों को ब्लैकमेल करने लगी। 

पति, देवर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया 

निकाह के बाद महिला के चरित्र और व्यवहार पर जब व्यापारी को संदेह हुआ तो उसने महिला के बारे में जानकारियां जुटाईं। पता चला कि वह पहले ही तीन शादियां कर चुकी है। महिला को जब आभास हुआ कि उसकी असलियत सामने आने लगी है तो उसने पति और देवर के खिलाफ 25 सितंबर को छोला मंदिर थाने में मारपीट का मामला दर्ज करा दिया।

 27 सितंबर को महिला ने व्यापारी की दुकान पहुंचकर उससे मारपीट की और 17 हजार रुपये, मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित जब शिकायत करने गौतम नगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी उसे टरका दिया। इससे निराश होकर उसने 28 सितंबर को जहर खा लिया। परिवार वालों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस घटना के बाद तीन अक्टूबर को पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।   

chat bot
आपका साथी