Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

Weather Update मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। छत्तीसगढ़ ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 08:42 AM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 09:06 AM (IST)
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में बारिश में गिरावट होने की बात कही है।

मौसम विभाग की चेतावनी
झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि तेज हवाएं, जिनकी रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, बंगाल के पूर्व-मध्य खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक इन हवाओं का असर दिखने वाला है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में ना जाने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी