'सच हुई किरण बेदी को 'बलि का बकरा' बनाने की शंका'

आम आदमी पार्टी [आप] की वरिष्ठ नेता अतिषी मरलेना ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी की यह शंका आज सच हो गई कि भाजपा की हार पर किरण बेदी को ही बलि का बकरा बनाया जाएगा। मरलेना संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य में छपे उस लेख पर टिप्पणी कर रही थी

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Tue, 17 Feb 2015 10:18 AM (IST) Updated:Tue, 17 Feb 2015 12:40 PM (IST)
'सच हुई किरण बेदी को 'बलि का बकरा' बनाने की शंका'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] की वरिष्ठ नेता अतिषी मरलेना ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी की यह शंका आज सच हो गई कि भाजपा की हार पर किरण बेदी को ही बलि का बकरा बनाया जाएगा।

मरलेना संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य में छपे उस लेख पर टिप्पणी कर रही थी जिसमें दिल्ली विधानसभा में भाजपा की हार का ठीकरा किरण बेदी पर फोड़ा गया है। मरलेना ने कहा कि हम हमेशा कहते रहे थे कि भाजपा की हार पर किरण बेदी को बलि का बकरा बनाया जाएगा और यह बात सच साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है, उन्होंने विभाजन कारी और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।

संघ ने किरण बेदी पर फोड़ा हार का ठीकरा, भाजपा को किया कठघरे में खड़ा

मैं चुनावी परीक्षा में फेल हो गई: किरण

chat bot
आपका साथी