भारत में बन रहे इस प्रसिद्ध मंदिर की नींव होगी बुर्ज खलीफा से भी गहरी

उत्तर प्रदेश के वृदांवन में बन रहे चंद्रोदय मंदिर की नींव विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी गहरी होगी।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sun, 18 Sep 2016 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2016 02:05 PM (IST)
भारत में बन रहे इस प्रसिद्ध मंदिर की नींव होगी बुर्ज खलीफा से भी गहरी

नई दिल्ली (पीटीआई)। वृंदावन में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर की नींव बुर्ज खलीफा से गहरी होगी। बुर्ज खलीफा दुबई में है जो दुनिया में सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई 830 मीटर है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंदिर प्रोजेक्ट के निदेशक नरसिम्हा दास ने बताया, 'बुर्ज खलीफा की नींव 50 मीटर गहरी है जबकि मंदिर की नींव 55 मीटर है। नींव में 511 स्तंभ होंगे और इनका निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें से 140 स्तंभों का निर्माण हो चुका है। बाकी निर्माणाधीन हैं।'

पढ़ें- आतंकी हमलों से सुरक्षित रहेगा मथुरा का चंद्रोदय मंदिर

यह मंदिर अपनी ऊंचाई, वनों और थीम पार्क समेत कई मामलों में अनूठा होगा। दास ने बताया कि थीम पार्क में लाइट और साउंड के साथ ही व्रज मंडल परिक्रमा शो और लेजर शो आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा इस पार्क में यमुना क्रीक, म्यूजिकल फाउंटेन, दिन-रात नौका विहार और बगीचे होंगे। इसके अलावा 12 वन मधुवन, तालवन, कुमुदवन, बहुलवन, काम्यावन, खादिरवन, वृंदावन, भद्रवन, बिल्ववन, लोहावन, भांडीरवन और महावन भी विकसित किए जाएंगे।

इस्कान ने इस मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इस पर 700 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसे 2022 तक तैयार कर लिए जाने की उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा और इसकी ऊंचाई करीब 700 फीट या 210 मीटर होगी। यह नई दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार (72.5 मीटर) से तीन गुना ऊंचा होगा।


पढ़ें- वृंदावन में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा ‘चंद्रोदय मंदिर’

chat bot
आपका साथी