विजय रूपाणी बने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष

गुजरात में भाजपा अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री विजय रूपाणी का चयन कर एक बार फिर पार्टी ने मीडिया और राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया। रूपाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वस्त माना जाता है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2016 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2016 07:15 PM (IST)
विजय रूपाणी बने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री विजय रूपाणी का चयन कर एक बार फिर पार्टी ने मीडिया और राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया। रूपाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वस्त माना जाता है। गुजरात में नरेंद्र मोदी को जब पार्टी के नेताओं की ओर से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा था तब वह मोदी के संकटमोचक बनकर खड़े रहे थे।

रूपाणी गुजरात के जैन (बनिया) समुदाय से आते हैं और वह आनंदीबेन पटेल की सरकार में अकेले ऐसे मंत्री हैं जो आपातकाल में जेल गए थे। उनका राजनीतिक कैरियर सौराष्ट्र के गढ़ राजकोट से शुरू हुआ था। संघनिष्ठ कार्यकर्ता रूपाणी को सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। पूर्व में वह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और प्रदेश भाजपा महासचिव के रूप में भी लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं।

सरकार और पाटीदार नेताओं के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी, लेकिन इसे संयोग ही कहा जाएगा कि रूपाणी के पदभार संभालते ही पाटीदार आरक्षण आंदोलन समेटने की भी घोषणा हो गई। रूपाणी की ताजपोशी के मौके पर मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, गुजरात भाजपा प्रभारी दिनेश शर्मा, अध्यक्ष चुनाव प्रभारी सांसद अर्जुन मेघवाल, निवर्तमान अध्यक्ष आरसी फलदू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी