ओडिशा में बाढ़-वर्षा से 34 मरे, महानदी उफान पर

ओडिशा में महानदी क्षेत्र के एक बड़े इलाके में बाढ़ का पानी भर गया है। इस बीच राज्य में वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। बाढ़ से 23 जिलों में करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्र ने बताया कि यद्यपि महानदी और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊ

By Edited By: Publish:Thu, 07 Aug 2014 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 07 Aug 2014 06:22 PM (IST)
ओडिशा में बाढ़-वर्षा से 34 मरे, महानदी उफान पर

भुवनेश्वर। ओडिशा में महानदी क्षेत्र के एक बड़े इलाके में बाढ़ का पानी भर गया है। इस बीच राज्य में वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। बाढ़ से 23 जिलों में करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

राज्य के विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्र ने बताया कि यद्यपि महानदी और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, लेकिन भारी नुकसान की आशंका नहीं है क्योंकि हीराकुंड बांध में पानी की आवक कम हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण राज्य के 23 जिलों के 1553 गांवों के करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

सात और मरे

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में सात और लोगों के मरने की खबर है। इन्हें मिलाकर राज्य में वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें से अधिकांश की मौत दीवार गिरने से हुई है।

हीराकुंड में 628 फीट पानी

प्रमुख अभियंता बिस्वजीत मोहंती ने बताया हीराकुंड बांध का जलस्तर 628 फीट पर बना हुआ है जबकि इसकी पूर्ण क्षमता 630 फीट है। बांध के 64 में से 50 गेट खोल दिए गए हैं।

दो हेलिकॉप्टर तैयार

राहत आयुक्त ने बताया कि राहत कार्य के लिए भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर तैयार रखे गए हैं। फिलहाल पूरा बचाव कार्य नौकाओं की मदद से ही किया जा रहा है।

केंद्र मदद करेगा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।

पढ़ें: उफनाई घाघरा, मंडराया बाढ़ का खतरा

पढ़ें: नदियों का जलस्तर बढ़ने से फसल जलमग्न, किसान तबाह

chat bot
आपका साथी