Vaccinations in India: देश में अब तक 161.92 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के लगाए गए डोज

भारत में टीकाकरण अभियान ने एक ओर कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर लिया है। भारत में टीकाकरण अभियान 161.92 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। जानकारी के अनुसार देशभर में रविवार सुबह 7 बजे तक 161.92 करोड़ से अधिक वैक्‍सीनेशन डोज लोगों को लग चुका है।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:17 AM (IST)
Vaccinations in India: देश में अब तक 161.92 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के लगाए गए डोज
भारत में टीकाकरण अभियान ने नया कीर्तिमान किया स्थापित, देशभर में 161.92 करोड़ से अधिक वैक्‍सीनेशन

नई दिल्ली, एजेंसी। देश भर में कोरोना वायरस के रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि भारत में टीकाकरण अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में भारत में टीकाकरण अभियान ने एक ओर कीर्तिमान अपने नाम स्थापित कर लिया है। भारत में टीकाकरण अभियान 161.92 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। जानकारी के अनुसार देशभर में रविवार सुबह 7 बजे तक 161.92 करोड़ से अधिक वैक्‍सीनेशन डोज लोगों को लग चुका है। साथ ही बीते 24 घंटों में 71 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। और15 से 18 आयु वर्ग के 4.15 करोड़ से अधिक को टीका लगाया गया है।

फिर से मिले 3 लाख से अधिक केस: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं। जबकि 525 लोगों की मौत हो गई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में 24 घंटे में सामने आए मामले 22 जनवरी की तुलना में 4 हजार 171 कम हैं। एक दिन पहले कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार 704 मामले मिले थे।

एक्टिव केस 21 लाख 87 हजार 205: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 21 लाख 87 हजार 205 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 89 हजार 409 हो गई है। जानकरी के मुताबिक, अभी तक 3 करोड़ 65 लाख 60 हजार 650 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में 11,486 केस, मुंबई में 3,568 केस, बेंगलुरु में 17,266 केस, चेन्नई में 6,452 केस सामने आए हैं। सबसे अधिक चिंता की बात केरल के लिए है, जहां की संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं। 

chat bot
आपका साथी