सोने पर संसद में मच सकता है बवाल

सोना रखने को लेकर सरकार की ताजा घोषणा से विपक्षी दलों ने सख्त नाखुशी जताई है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को संसद में विपक्षी एकजुट होकर सरकार पर हल्ला बोलेंगे।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 09:54 PM (IST)
सोने पर संसद में मच सकता है बवाल

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । नोटबंदी को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच अब सोने ने विपक्ष की रणनीति को और धार दी है। माना जा रहा है कि गुरुवार को बिखर रही विपक्षी एकता को सोना ने एक बार फिर जोड़ दिया है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को संसद में विपक्ष का हंगामा और तेज हो सकता है।

सोना रखने को लेकर सरकार की ताजा घोषणा से विपक्षी दलों ने सख्त नाखुशी जताई है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को संसद में विपक्षी एकजुट होकर सरकार पर हल्ला बोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम नागरिक अधिकारों के खिलाफ है। सोना रखना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। यही वजह है कि दुनिया में सोने की सर्वाधिक खपत भारत में होती है। अनपढ़ लोग भी सोने में निवेश को सर्वाधिक सुरक्षित मानते हैं।

नोटबंदी पर विपक्ष के तेवरों से शीत सत्र धुलने की आशंका

अग्रवाल ने कहा कि घर में सोना पुश्तैनी रखा जाता है। उसकी मात्रा पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती जाती है। ऐसे में सरकार हमारी परंपराओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सभी विपक्षी दल सरकार को संसद में घेरेंगे। संसद की कार्यवाही बाधित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सरकार के इस फैसले के खिलाफ तब तक आंदोलन चलायेंगे, जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने पहले महिलाओं की पर्स को छीन लिया और अब उनकी तिजोरी पर सरकार ने आंख गड़ा दी है। इसे लेकर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा।

नोटबंदी पर मुख्यमंत्रियों की समिति में नहीं होंगे कांग्रेसी सीएम

chat bot
आपका साथी