गैरजिम्मेदार है संप्रग सरकार और उसके मंत्री भ्रष्ट: आरके सिंह

संप्रग सरकार गैरजिम्मेदार है और उसके मंत्री भ्रष्ट। इसीलिए 2 जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल और कोल आवंटन घोटाले होते रहे और सरकार कुछ नहीं कर पाई। जब गलत तरीके से कोल ब्लॉक आवंटित किए गए, तब प्रधानमंत्री के पास कोयला मंत्रालय था लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। इतना सब सरकार को गैर जिम्मेदार कहने के लिए पर्याप्त है। यह तीखा

By Edited By: Publish:Sat, 28 Dec 2013 01:30 AM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2013 01:30 AM (IST)
गैरजिम्मेदार है संप्रग सरकार और उसके मंत्री भ्रष्ट: आरके सिंह

पटना, जेएनएन। संप्रग सरकार गैरजिम्मेदार है और उसके मंत्री भ्रष्ट। इसीलिए 2 जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल और कोल आवंटन घोटाले होते रहे और सरकार कुछ नहीं कर पाई। जब गलत तरीके से कोल ब्लॉक आवंटित किए गए, तब प्रधानमंत्री के पास कोयला मंत्रालय था लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। इतना सब सरकार को गैर जिम्मेदार कहने के लिए पर्याप्त है। यह तीखा आरोप भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने लगाया है।

भाजपाई बन शुक्रवार को पहली बार बिहार पहुंचे पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने पहला निशाना भ्रष्टाचार पर लगाया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सिंह ने कहा कि केंद्र से लेकर बिहार तक इस रोग से बुरी तरह ग्रस्त है। अल्पसंख्यकों को डराकर वोट हासिल करने की राजनीति अब नहीं चलने वाली है।

सिंह ने कहा कि बिहार में भी स्थितियां बदतर हैं। यहां एसडीओ और डीएसपी स्तर के अधिकारी पैसा लेकर अपना तबादला कराते हैं। कोई काम बगैर पैसे के नहीं हो रहा। तमाम योजनाओं में अधिकारियों के पैसे बंधे हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा में शामिल होने के कारणों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो आंतरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार और देशहित जैसे मुद्दों पर बेहतर काम कर सकती है। देशहित के साथ समझौता करने वाली पार्टी में मेरी कोई जगह ही नहीं है।

पूर्व गृह सचिव आरके सिंह भाजपा में शामिल

हद है! बोलने से पहले बिल्कुल नहीं सोचा कि क्या बोल रहे हैं

आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर भी सिंह ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया। बताया कि राज्य में सूचना के बावजूद नक्सलियों पर कार्रवाई न किए जाने के प्रमाण हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रांत की पुलिस यदि इन्हें गिरफ्तार करती है तो इसका विरोध भी किया जाता है। सांप्रदायिकता कोई मुद्दा नहीं है। अल्पसंख्यकों को डराकर अब उनका समर्थन नहीं हासिल किया जा सकता। उनके लिए अब भाजपा अछूत नहीं है। 2002 के दंगों के संदर्भ में नरेंद्र मोदी पर लगे आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बात इससे भी आगे की है। प्रमुख गवाह संजीव भट्ट द्वारा सबूतों के साथ छेड़छाड़ की बात भी प्रमाणित हुई है। उन्होंने कांग्रेस, जदयू व राजद को एक जैसी पार्टी बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी