Move to Jagran APP

पूर्व गृह सचिव आरके सिंह भाजपा में शामिल

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दो दशक पहले लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले पूर्व गृह सचिव आरके सिंह अब भाजपा की ताकत बढ़ाएंगे। आरएसएस और भाजपा के राष्ट्रवाद की जयकार करते हुए उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए उन्होंने सिर्फ कर्तव्य निभाया था, लेकिन दिल से यह भरोसा करते रहे कि भाजपा कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर समझौता नहीं करती है।

By Edited By: Published: Fri, 13 Dec 2013 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2013 09:21 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दो दशक पहले लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले पूर्व गृह सचिव आरके सिंह अब भाजपा की ताकत बढ़ाएंगे। आरएसएस और भाजपा के राष्ट्रवाद की जयकार करते हुए उन्होंने कहा कि पद पर रहते हुए उन्होंने सिर्फ कर्तव्य निभाया था, लेकिन दिल से यह भरोसा करते रहे कि भाजपा कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर समझौता नहीं करती है।

loksabha election banner

आरके सिंह के साथ-साथ दो अन्य नौकरशाहों पूर्व पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय और धर्म सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सुनील शास्त्री ने भी पार्टी में वापसी की।

दिल्ली के बाद दूसरे राज्यों में भी जहां आप झाड़ू के साथ तैयार है। वहीं, भाजपा ने ईमानदार छवि के आरके सिंह जैसे चेहरों को जोड़कर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चार महीने पहले गृहसचिव से सेवानिवृति हुए आरके सिंह भी पूरे राजनीतिक रंग में नजर आए। भगवा आतंकवाद की बात कहने वाले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से सवाल किया, तो भाजपा से अलग हुए जदयू पर भी बरसे और आप को भी आइना दिखाया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा के कारण ही वह खुद को भाजपा के नजदीक मानते हैं। समारोह से बाहर जदयू पर बरसते हुए कहा कि बिहार में घूसखोरी चरम पर पहुंच गई है। भटकल जैसे आतंकियों से पूछताछ नहीं कर आतंकवाद के प्रति नरमी का संकेत दिया जा रहा है। यही कारण है कि उन्होंने राज्य सरकार का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

वर्ष 1991 में लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किए जाने को अपना कर्तव्य बताते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री बनने पर आडवाणी ही उन्हें संयुक्त सचिव बनाकर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर लेकर आए थे। उन्होंने संघ की देशभक्ति पर कभी भी उंगली उठाने से इन्कार किया। उनके मुताबिक, वह शुरू से यह कहते रहे हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। आरएस पांडेय ने भी भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की आशा जताई।

केजरीवाल ने नहीं मोदी ने रोका आप का रास्ता

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.