हर महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती यूपी सरकार: अभिषेक

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जितने गंभीर हैं शायद उतने उनके मंत्री नहीं। प्रदेश के कौशल विकास तथा व्यवसायिक शिक्षा मंत्री अभिषेक मिश्रा तो सीधे कहते हैं कि प्रदेश सरकार हर महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती।

By Edited By: Publish:Sun, 13 Jul 2014 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jul 2014 02:48 PM (IST)
हर महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती यूपी सरकार: अभिषेक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जितने गंभीर हैं शायद उतने उनके मंत्री नहीं। प्रदेश के कौशल विकास तथा व्यवसायिक शिक्षा मंत्री अभिषेक मिश्रा तो सीधे कहते हैं कि प्रदेश सरकार हर महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती। कल मलाला डे पर लखनऊ में सीआइआइ के यंग इंडिया चैप्टर के महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम में अभिषेक मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

'लेट अस यूनाइट फार वूमैन' कार्यक्रम में अभिषेक मिश्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर हम हर महिला के पीछे एक सिपाही तो नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी नहीं तय किया जा सकता है कि हर घर में रात में सोते समय कौन सा पति अपनी बीवी पर एसिड डाल देगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम हर महिला की सुरक्षा के लिए उसको कानूनी रूप से जो संभव होगा वो देंगे। मंत्री जी जब महिला के साथ कुछ हो जाएगा तब मदद करने को तैयार दिखे।

इसी कार्यक्रम में मौजूद पूर्व आइपीएस अधिकारी किरन बेदी ने भी कानून-व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस की छवि बहुत खराब है। गांव में तो पुलिस जाती ही नहीं। अगर पुलिस सक्रिय रहती तो बदायूं कांड के कारण विश्व भर में हमारे देश को फजीहत न झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडा एक्ट तो है लेकिन किसी भी गुंडा पर यह लागू नहीं किया जाता। अगर लागू किया जाता तो यूपी में गुंडे खुलेआम न घूम रहे होते। उन्होंने कहा कि छह च्पी' में सुधार लाने के बाद ही हम देश की वास्तविक तरक्की के बारे में सोच सकते हैं। यह छह 'पी' हैं पीपुल, पुलिस, प्रोसीक्यूशन, प्रिजन, पालीटीशियन तथा प्रेस।

पढ़ें: लखनऊ : सीएम के प्रोजेक्ट पर अफसरी अड़ंगा

पढ़ें: अखिलेश सरकार भी मायावती के ढर्रे पर

chat bot
आपका साथी