शादी से नाखुश पिता बना जल्लाद, बेटी और दामाद को दी ये सजा

अहमदनगर में नाखुश पिता ने बेटी और उसके पति को आग के हवाले कर दिया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 07:20 PM (IST)
शादी से नाखुश पिता बना जल्लाद, बेटी और दामाद को दी ये सजा
शादी से नाखुश पिता बना जल्लाद, बेटी और दामाद को दी ये सजा
महाराष्ट्र,एएनआइ। प्रदेश के अहमदनगर से एक दर्दनाक वाक्य सामने आया है। यहां बेटी की शादी से नाखुश पिता ने उसे आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि पिता, बेटी की शादी से नाखुश चल रहा था और एक दिन जैसे ही निघोज गाँव स्थित लड़की अपने पति के साथ घर पहुंची तो उसके पिता ने दो लोगों के साथ मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। एम कलवानिया, एएसपी, अहमदनगर(देहात) ने बताया कि इस घटना में 19 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई है, वहीं इसमें लड़के की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी