India China Tension : दो महीने बाद कल होगी चीन से वार्ता, पुरानी स्थिति बहाल करने पर रहेगा जोर

India China Tension भारत और चीन के बीच सीमा पर सालभर से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बाद फरवरी में दोनों देशों ने पैंगोंग झील के इलाकों से सैनिकों और हथियारों की वापसी की थी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:51 PM (IST)
India China Tension : दो महीने बाद कल होगी चीन से वार्ता, पुरानी स्थिति बहाल करने पर रहेगा जोर
भारत ने द्विपक्षीय रिश्तों के लिए सीमा पर शांति को जरूरी बताया

नई दिल्ली, एजेंसियां। लद्दाख के पैंगोंग झील क्षेत्र से चीन और भारत की सेनाओं के पीछे हटने के बाद अब दोनों देशों के बीच 11वें दौर की कॉ‌र्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता होने जा रही है। भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे होने जा रही इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख के अन्य टकराव वाले हिस्सों से सेनाएं पीछे हटाने पर बात होगी। इस बीच चीन ने वार्ता के दौरान सीमा पर अप्रैल, 2020 वाली स्थिति बहाल करने पर भी चर्चा की बात कही है।

भारत और चीन के बीच सीमा पर सालभर से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बाद फरवरी में दोनों देशों ने पैंगोंग झील के इलाकों से सैनिकों और हथियारों की वापसी की थी। इसके बाद से डेपसांग, गोगरा और हॉट स्पि्रंग्स समेत अन्य क्षेत्रों से भी सैनिकों की वापसी पर चर्चा चल रही है। शुक्रवार को इस दिशा में अहम वार्ता होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते भारत ने जताई थी उम्मीद

भारत इस बात पर जोर दे रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध के लिए सीमा पर शांति जरूरी है। पिछले हफ्ते भारत ने उम्मीद जताई थी कि चीन पूर्वी लद्दाख के अन्य टकराव वाले बिंदुओं से सेना पीछे हटाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

अप्रैल 2020 वाली स्थिति बहाल करने के बारे में हो सकती है चर्चा 

इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने अगले दौर की वार्ता की तारीख पता होने से तो इन्कार किया, लेकिन 11वें दौर की वार्ता पर हामी जरूर भरी। उन्होंने कहा कि इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में अप्रैल, 2020 वाली स्थिति बहाल करने के बारे में चर्चा हो सकती है। लिजियान ने इस बात से इन्कार किया कि दोनों देशों में वार्ता में कोई देरी हो रही है।

chat bot
आपका साथी