न्यूज बुलेटिनः शाम 6 बजे तक की पांच बड़ी खबरें

पढ़िए राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें। विस्तृत खबरों के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sun, 29 Oct 2017 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 29 Oct 2017 06:04 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः शाम 6 बजे तक की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः शाम 6 बजे तक की पांच बड़ी खबरें

1. LIVE IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 338 रन का विशाल लक्ष्य दिया
नई दिल्ली, जेएनएन।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 338 रन बनाने हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2.पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- अलगाववादियों की भाषा बोलती है कांग्रेस
बेंगलुरू, एएनआई।
बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पी. चिदंबरम पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का इस्तेमाल कर रही है जो कश्मीर में अलगाववादी बोलते हैं। यही भाषा पाकिस्तान में भी बोली जाती है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3.किरण बेदी ने अपनी कुर्सी पर 11 साल के बच्चे को बैठाया
पुडुचेरी, प्रेट्र।
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को यहां राजनिवास में ग्यारह साल के लड़के को अपनी कुर्सी पर बैठाया। यह बच्चा अपने परिजनों के साथ उपराज्यपाल का आधिकारिक आवास देखने आया था। बेदी ने अपने दफ्तर में रखी कुर्सी पर उसे कुछ देर बैठने के लिए कहा, यह सुनकर वह हैरान रह गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4.भविष्य में अपने दम पर विश्व कप खेलेगा भारत: राठौड़

कोलकाता, प्रेट्र। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उम्मीद जताई कि फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफलता देश के युवा फुटबॉलरों को निकट भविष्य में विश्व कप में खुद क्वालीफाई करने के लिए प्रेरित करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5. चीन-पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आर्मी ने 40 हजार करोड़ का मेगा प्लान किया फाइनल
नई दिल्ली, पीटीआई।
भारतीय सेना ने अब तक की सबसे बड़ी खरीद योजनाओं में से एक योजना को मंजूरी दे दी है। आर्मी ने 40,000 करोड़ रुपए का मेगा प्लान फाइनल किया है। इसके तहत पुराने हथियारों की जगह आर्मी को नए हथियार दिए जाएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

chat bot
आपका साथी