आपसी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत, एक गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में माओवादियों के दो गुटों के बीच चले खूनी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत हो गई है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 12:27 PM (IST)
आपसी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत, एक गिरफ्तार
आपसी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत, एक गिरफ्तार

रांची (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में माओवादियों के दो गुटों के बीच चले खूनी संघर्ष में तीन माओवादियों की मौत हो गई है। यह खूनी संघर्ष सीताचुवा गांव में हुआ है। यह इलाका मोहम्‍मदगंज पुलिस स्‍टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने यहां से तीन शवों को बरामद किया है। वहीं इन पर गोली चलाने वालों में से एक की शिनाख्‍त अजय यादव के रूप में हुई है। उसके ऊपर पुलिस ने दस लाख का इनाम भी रखा हुआ है।

इस संघर्ष में एक विरोधी के घायल होने की भी खबर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एके 47 समेत सात राइफल्‍स और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यहां के करीब 24 जिलों में से 18 जिलों में माओवादी काफी सक्रिय हैं।

दलाई लामा के तवांग जाने से डरा चीन, कहा- पैदा कर सकते हैं ऐसे 14 दलाई लामा

chat bot
आपका साथी