Weather Update: देश के इन राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना, जानें- अापके यहां कब होगी बारिश

हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मानसून आज व्यापक सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश हो सकती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:52 AM (IST)
Weather Update: देश के इन राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना, जानें- अापके यहां कब होगी बारिश
Weather Update: देश के इन राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना, जानें- अापके यहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में हरियाणा के करनाल, यूपी के नजिबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, हस्तिनापुर और चांदपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली-एसनीआर में उमस का सिलसिला जारी है। लोग भारी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर बिहार में मानसून 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बरिशा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है। बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

इसके साथ ही मध्य भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मध्य भारत के साथ पश्चिमी तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा के तटीय भागों में खासतौर पर बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मध्य भारत के भागों में महाराष्ट्र में अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले चौबीस घंटे में गुजरात में बारिश के आसार हैं।

केरल और दक्षिण तमिलनाडु में बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून की सक्रियता काफी कम हुई है। हालांकि इन राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अब पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है।

यूपी में कल से जोर पकड़ेगी बारिश

बारिश की बाट जोह रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन के बाद प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होगा और तीन-चार दिन लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी। जून में इस बार बीते तीन-चार सालों के मुकाबले अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर प्रदेश में 30 जून तक सामान्य 95 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 139.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बीते वर्ष मात्र 37 मिलीमीटर बारिश ही 30 जून तक दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि तीन जुलाई से बारिश के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इसके बाद अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को राजधानी में आंशिक बदली रहेगी। बौछारें भी पड़ सकती हैं।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक व तेज हवा के साथ कुछ जगह बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वायुमंडल में आ‌र्द्रता 95 फीसद के लगभग बनी हुई है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से सात लोगों की मौत

असम में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के चलते और सात लोगों की मौत हो गई है। अब तक इससे जुड़े हादसों में 33 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के 23 में से 21 जिलों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से 15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के आखिर में दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी