सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को, जानिए- किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

27 जुलाई को पड़ने वाला यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट होगी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 09:16 PM (IST)
सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को, जानिए- किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 को, जानिए- किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

नई दिल्ली (जेएनएन)। इस महीने की 13 तारीख को सूर्य ग्रहण और 27 तारीख को खग्रास (पूर्ण चंद्र ग्रहण) चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिन में दो खगोलीय घटनाएं मनुष्य के जीवन को भी प्रभावित करेंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य ग्रहण देश में नहीं दिखेगा जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण देश में सामान्य तौर पर दिखाई पड़ेगा। 27 जुलाई को पड़ने वाला यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट होगी।

 चंद्रग्रहण मेष और वृषभ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जबकि अन्य राशियों पर मिलाजुला असर पड़ सकता है। इससे पूर्व 26 जुलाई 1953 को 20वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण दर्ज हुआ था। उसकी अवधि 5 घंटे 27 मिनट थी। यह पूर्णावस्था में करीब 101 मिनट तक रहा। ग्रहण का असर दो राशियों को छोड़ कर अन्य सभी पर भारी बताया जा रहा है। कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आषाढ़ पूर्णिमा पर 27 जुलाई की रात खग्रास चंद्रग्रहण रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर इसका मोक्षकाल 3 बजकर 48 मिनट पर होगा। पूरे देश में इसे देखा जा सकेगा। इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ है। 

किस राशि पर कैसा असर

मेष और वृषभ राशि पर चंद्रग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा। सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर सामान्य, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि पर प्रभाव अच्छा नहीं होगा। इसके अलावा कर्क, धनु और कन्या पर चंद्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।

chat bot
आपका साथी