चुनावी भ्रष्टाचार में तमिलनाडु नंबर वन : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी भ्रष्टाचार के मामले में तमिलनाडु को देश का नंबर वन राज्य बताया है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में धन के प्रवाह पर निगरानी रखने और इससे सतर्क रहने को कहा है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 09:29 PM (IST)
चुनावी भ्रष्टाचार में तमिलनाडु नंबर वन : अमित शाह

कोयंबटूर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी भ्रष्टाचार के मामले में तमिलनाडु को देश का नंबर वन राज्य बताया है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में धन के प्रवाह पर निगरानी रखने और इससे सतर्क रहने को कहा है।

कोयंबटूर में पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'तमिलनाडु देश के ऐसे राज्यों में अव्वल है, जिनमें चुनावों में धनबल बड़ी भूमिका निभाता है। इसे रोकने के लिए भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत होना पड़ेगा, ताकि मतदाताओं को धन स्वीकार करने से रोका जा सके और उन्हें सतर्क किया जा सके। पार्टी की इस बैठक में पत्रकारों और आम लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं थी।

गंगा की दशा बदलेगी नमामि गंगे योजना: शाह

पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार को रोक सकती है, इसलिए तमिलनाडु में बदलाव लाने के लिए यहां पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक करीब 6.2 करोड़ नए सदस्य जोड़े गए हैं और उम्मीद है कि 31 मार्च तक 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। तमिलनाडु में अब तक 22 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं, यहां कुल 60 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ें:

chat bot
आपका साथी