Move to Jagran APP

हरियाणा में फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

राजधानी दिल्‍ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में मंगलवार को देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराया गया। 250 फीट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फराया। उस दौरान वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बॉलीवुड के अभनेता

By T empEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 10:13 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 11:47 AM (IST)
हरियाणा में फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

फरीदाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में मंगलवार को देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराया गया। 250 फीट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फराया। उस दौरान वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बॉलीवुड के अभनेता रणबीर कपूर समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

ये भी पढ़ें- बारिश से गेहूं की फसलों को नुकसान

सेक्टर-12 के टाउन पार्क में राष्ट्रीय ध्वज जन चेतना ट्रस्ट के तत्वावधान में ये तीरंगा फहराया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन और भाजपा विधायक विपुल गोयल का दावा है कि 250 फीट ऊंचा यह तिरंगा देश में सबसे ऊंचा है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराये जाने पर फरीदाबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा।

ये भी पढ़ें- अन्ना को मनाने फरीदाबाद गई दिल्ली पुलिस

तिरंगा फहराये जाने के लिए ट्रस्ट की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सोमवार की सुबह तिरंगा फहराए जाने का अभ्यास भी किया गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन भी इसमें ट्रस्ट का सहयोग किया।

बता दें, विधायक विपुल गोयल ने पहले राजा नाहर सिंह स्टेडियम में सेलेब्रिटीज मैच कराया था तथा इसके बाद अब सबसे ऊंचा झंडा फहराने की व्यवस्था की है।

विपक्ष ने साधा निशाना
इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रवेश मेहता ने शहर में जलभराव, यातायात जाम और टूटी सड़कों का मुद्दा उठाते हुए विधायक विपुल गोयल की कार्यशैली पर निशाना साधा है। मेहता का कहना है कि विधायक क्रिकेट मैच कराकर और फिल्म अभिनेताओं को बुलाकर अपना पार्टी में राजनीतिक वर्चस्व बनाना चाहता है।

इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक की प्राथमिकता पहले जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है मगर वे अपने चुनावी वायदों से भी विमुख हो रहे हैं। मेहता ने केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णपाल गुर्जर की चुप्पी पर हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर विपक्ष में रहते हुए तो वे खूब बोलते थे।

हालांकि विधायक विपुल गोयल का कहना है कि वे प्रत्येक कार्य में विपक्ष के नेताओं का भी सहयोग लेना चाहते हैं मगर वे शहर के विकास में रुचि नहीं लेते। सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध करते हैं। गोयल ने कहा कि प्रवेश मेहता के आरोप निराधार हैं। जलभराव की समस्या से निजात के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.