राष्ट्र विरोधी है धार्मिक राष्ट्रवाद की बात: काटजू

नागपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने को हिंदू राष्ट्रवादी बताए जाने के बाद देश में इसपर जारी चर्चा के बीच भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त न्यायाधीश मार्कडेय काटजू ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक राष्ट्रवाद की बात करना राष्ट्र विरोधी बात है। इसके साथ ही काटजू ने मीडिया व देश के लोगों से भारतीय राष्ट्रवाद को बढ़ा

By Edited By: Publish:Fri, 26 Jul 2013 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2013 07:39 PM (IST)
राष्ट्र विरोधी है धार्मिक राष्ट्रवाद की बात: काटजू

नागपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने को हिंदू राष्ट्रवादी बताए जाने के बाद देश में इसपर जारी चर्चा के बीच भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त न्यायाधीश मार्कडेय काटजू ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक राष्ट्रवाद की बात करना राष्ट्र विरोधी बात है।

इसके साथ ही काटजू ने मीडिया व देश के लोगों से भारतीय राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की अपील की। नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर काटजू ने कहा कि मैं हिंदू राष्ट्रवाद जैसी बातों से सहमत नहीं हूं, यह समाज को बांटने वाली बातें हैं। इस तरह की समाज को बांटने वाली नीतियों से देश को नहीं चलाया जा सकता।

काटजू ने यह बातें हाल ही में मोदी द्वारा दिए बयानों के मद्देनजर कही हालांकि उन्होंने मोदी का नाम नहीं लिया। काटजू ने यह बात मराठी दैनिक लोकमत द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। काटजू ने अपने संबोधन में मीडिया और बुद्धिजीवियों से धर्म, जात, भाषा के आधार पर समाज को बांटने वाली प्रवृति से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश एक रहेगा तभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी