बारिश से बेहाल मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी

मुंबई में बारिश ने आम मुंबईकर की मुसीबतें बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश ने महानगर की सड़ोकों का पानी पानी कर दिया है। आज एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2015 10:53 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2015 02:49 PM (IST)
बारिश से बेहाल मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी

मुंबई। मुंबई में बारिश ने आम मुंबईकर की मुसीबतें बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश ने महानगर की सड़ोकों का पानी पानी कर दिया है। आज एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। सुबह से दादर, बांद्रा समेत कई इलाकों में रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते मिलान सबवे, हिंदमाता, सायन, जोगेश्वरी में सड़कों पर जलभराव हो गया है।


जलभराव की वजह से दफ्तर जानेवाले लोगों को खाती दिक्कत हो रही है। तेज बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी उडानें 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है जिस वजह से कई फ्लाइटों को लैंडिंग की इजाजत भी नहीं दी गई। इस बीच मौसम विभाग ने शाम 5 बजे हाई टाइड की चेतावनी दी है।

बारिश के शुरुआती दौर में ही बीएमसी के दावों की पोल खुल गई है। जगह जगह जलभराव के चलते स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ रहा है।

मानसून की पहली बारिश में भीगा बिहार, जल्द होगी अच्छी बारिश

जिंदादिल मुंबईकर सोशल नेटवर्किंग से कर रहे मदद

chat bot
आपका साथी