सोनिया की ललकार, कोई भी विफलता हमेशा नहीं रहती

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया ने कहा कि बुनियादी सिद्धांतों से समझौता करने से मिली सफलता टिकाऊ नहीं होती है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 21 May 2016 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2016 08:28 PM (IST)
सोनिया की ललकार, कोई भी विफलता हमेशा नहीं रहती

नई दिल्ली, प्रेट्र। चार राज्यों में मिली करारी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोई भी विफलता हमेशा नहीं बनी रहती है। शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि बुनियादी सिद्धांतों से समझौता करने से मिली सफलता टिकाऊ नहीं होती है। दूसरी तरफ, यदि कोई अपने सिद्धांतों पर बना रहता है, तो उसकी विफलता भी स्थायी नहीं होती है।

पढ़ेंः राजीव गांधी के 25वी पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल अौर प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर अायोजित एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि नफरत अौर अातंक का कारोबार चलाने वाली ताकतों ने राजीव गांधी को हमसे छीन लिया, लेकिन उनके विचारों को कभी नहीं छीन पाएंगे। उन्होंने कहा कि बुनियादी वसूलों को भूलकर हासिल की गई सफलता ज्यादा दिन तक रुक नहीं सकती।सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर दिया, 18 साल के लोगों को वोट देने का हक दिलाया और लोकतंत्र को किया मजबूत किया।

उल्लेखनीय है कि असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में करारी हार के बाद से कांग्रेस पार्टी सदमे की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि राजीव के खून के हर बूंद का जवाब हमें सामाजिक सद्भाव बढ़ाकर देना है। हमें उनकी सादगी, आधुनिकता और समरसता जैसे मूल्यों का पालन करना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने वीर भूमि पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका वाड्रा और दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे, पीसी चाको, शीला दीक्षित और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी वीर भूमि जाकर राजीव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पढ़ेंः सोनिया से बोले दिग्विजय, युवा हाथों को सौंपे कांग्रेस की कमान

chat bot
आपका साथी