रेल हादसे के घायलों से मिलीं सोनिया

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रेल हादसे में घायलों का हाल चाल लिया। उन्होंने लखनऊ ट्रामा सेंटर के आपदा प्रबंधन वार्ड में दस मिनट घायलों के साथ बिताए। मरीजों ने भी उन्हें दर्दनाक हादसे की दास्तां सुनाई।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2015 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2015 09:53 PM (IST)
रेल हादसे के घायलों से मिलीं सोनिया

लखनऊ, जागरण संवाददाता। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रेल हादसे में घायलों का हाल चाल लिया। उन्होंने लखनऊ ट्रामा सेंटर के आपदा प्रबंधन वार्ड में दस मिनट घायलों के साथ बिताए। मरीजों ने भी उन्हें दर्दनाक हादसे की दास्तां सुनाई।

अमेठी के सलोन निवासी सौम्य सिंह से भी बात की। इस दौरान उनके मुंह से बरबस यही निकला कि बस! बच ही गया मैडम। दुर्घटना बहुत ही भयंकर थी। करीब सवा छह बजे ट्रामा से बाहर निकली सोनिया गांधी ने पत्रकारों के समक्ष दुर्घटना पर दुख जताया।

सोनिया गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, विधायक रीता बहुगुणा जोशी मौजूद थीं। इससे पहले ट्रामा सेंटर में घायलों को देखने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, रोहित शेखर व डा. उज्ज्वला शर्मा भी पहुंची थीं।

अमेठी के प्रति झलकी आत्मीयता-

वार्ड में भर्ती राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी व रायबरेली क्षेत्र के घायलों की सूची सोनिया गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस नेता ट्रामा प्रशासन से ले आए थे। सोनिया गांधी भी जब वार्ड में आई तो अमेठी व रायबरेली केमरीज बताने पर उन्होंने साथ चल रहे चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने को कहा, साथ ही परिजनों को ढांढस भी बंधाया।

पढ़ेंः कभी न भूल पाएंगे मौत का मंजर

पढ़ेंः 2000 से अब तक के बड़े रेल हादसे

chat bot
आपका साथी