विदेश सचिव की दो टूक- सीमाओं का सम्मान नहीं करती हैं सुरक्षा चुनौतियां

विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि सुरक्षा चुनौतियां सीमाओं का सम्मान नहीं करती हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Thu, 09 Nov 2017 09:12 AM (IST) Updated:Thu, 09 Nov 2017 09:12 AM (IST)
विदेश सचिव की दो टूक- सीमाओं का सम्मान नहीं करती हैं सुरक्षा चुनौतियां
विदेश सचिव की दो टूक- सीमाओं का सम्मान नहीं करती हैं सुरक्षा चुनौतियां

नई दिल्ली (पीटीआई)। सुरक्षा चुनौतियां सीमाओं का सम्मान नहीं करती हैं और क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावी साझीदारी के माध्यम से समाधान जरूरी है। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की ओर सीधा इशारा करते हुए यह कहा।

देश के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति का माहौल तैयार करना भारत की विदेश नीति की आधारशिला है। समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा और उसमें संलग्नता को संरक्षित रखने के लिए भारत समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हिंद महासागर रिम संघ की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र को एक दिन पहले मंगलवार को संबोधित करते हुए विदेश सचिव ने कहा था कि भारत का 40 फीसद कारोबार हिंद महासागर रिम के देशों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें: BRICS में मोदी-चिनफिंग के बीच एक घंटे हुई बातचीत, इन मुद्दों पर बनी सहमति

यह भी पढ़ें: चीनी धरती से अमेरिका ने की 'इंडो-पैसिफिक' की पैरोकारी

chat bot
आपका साथी