Republic Day Photos: देशभर में अलग-अलग जगह मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस, देखें ये तस्वीरें

Republic Day Photos पूरे देश में गणतंत्र दिवस 2022 हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश भर में दफ्तरों संस्थानों व अन्य जगहों पर कार्यक्रम और परेड आयोजित किए गए है। आइए देखते हैं देश के कोने-कोने से आई गणतंत्र दिवस की कुछ तस्वीरें

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 11:20 AM (IST)
Republic Day Photos: देशभर में अलग-अलग जगह मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस, देखें ये तस्वीरें
Republic Day Photos: देशभर में अलग-अलग जगह मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस, देखें ये तस्वीरें

नई दिल्ली, एएनआइ। पूरे देश में गणतंत्र दिवस 2022 हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भारत की आजादी का इस साल 73वां गणतंत्र दिवस है। देश के कोने कोने में 26 जनवरी का जोश और खुशियां देखने को मिल रही हैं। राष्ट्र भक्ति को समर्पित यह दिन जगह-जगह पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के साथ शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर आजादी का समारोह शुरू हो गया है। देश भर में दफ्तरों, संस्थानों व अन्य जगहों पर कार्यक्रम और परेड आयोजित किए गए है। आइए देखते हैं देश के कोने-कोने से आई गणतंत्र दिवस की कुछ तस्वीरें

दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में देश के 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बने।

#WATCH दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। #RepublicDay pic.twitter.com/IDC84qcleV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2022

ओडिशा

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गणतंत्र दिवस पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गा कर समारोह की शुरुआत की।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के गणतंत्र दिवस के अवसर पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। आरएसएस के नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बिहार

बिहार में गणतंत्र दिवस पर उत्साह और उल्लास का माहौल है।‌मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 73वें गणतंत्र दिवस पर अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

चेन्नई

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और सीएम एमके स्टालिन ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए।

लद्दाख

लद्दाख से आई तस्वीरों को देख कर गणतंत्र दिवस का जोश दुगना हो गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान लद्दाख में -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए गणतंत्र दिवस मनाते हुए नजर आए । 

chat bot
आपका साथी