केरल में कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

केरल के एक कांग्रेसी विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 09:42 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 09:42 AM (IST)
केरल में कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
केरल में कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

तिरुअनंतपुरम (पीटीआई)। केरल में कांगे्रस विधायक एम. विंसेंट के खिलाफ गुरुवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 51 वर्षीय महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने यौन उत्पीड़न के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार को विधायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया है। विंसेंट कोवलम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि विधायक बार-बार उसकी पत्नी को फोन करता था और परेशान करता था। हालांकि विंसेंट ने आरोप को बेबुनियाद बता कर खारिज किया है।

यह भी पढ़ें: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से उसी दिन दोबारा हुआ था गैंगरेप, 10 दिन बाद खुला राज

यह भी पढ़ें: 14 साल की नाबालिग को जंगल में ले जाकर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी