Ram Navami पर देशभर के मंदिरों में भक्तों का तांता, अयोध्या में आज दोपहर होगा रामलला का सूर्य तिलक

Ram Navami 2024 देश भर में रामनवमी की धूम दिखाई दे रही है। विभिन्न राज्यों के मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं अयोध्या के राम मंदिर में भी अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। लोग भारी संख्या में रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस खबर में आपको हर जगह से रामनवमी की पल-पल की अपडेट मिलेगी।

By Versha Singh Edited By: Versha Singh Publish:Wed, 17 Apr 2024 08:20 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 09:11 AM (IST)
Ram Navami पर देशभर के मंदिरों में भक्तों का तांता, अयोध्या में आज दोपहर होगा रामलला का सूर्य तिलक
Ram Navami 2024: देश भर में दिखाई दे रही रामनवमी की धूम

HighLights

  • देश भर में रामनवमी की धूम
  • मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
  • यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

 ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आज देश भर में चारों ओर रामनवमी की धूम दिखाई दे रही है। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों के मंदिरों से कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि लोग सुबह से ही मंदिरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। 

रामलला के ललाट पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें

वहीं, इस बार रामनवमी का पर्व बहुत ही विशेष है। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामनवमी मनाई जाएगी। यहां पर सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12 बजकर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ेगी, इसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की गई है।

वैज्ञानिक इस अलौकिक पलों को पूरी भव्यता से प्रदर्शित करने के लिए जुटे हुए हैं। इस खास पल के बारे में आपको दैनिक जागरण पल-पल की लाइव अपडेट देगा। आप लाइव ब्लॉग पढ़ने के साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

रामलला भक्तों को 19 घंटे देंगे दर्शन

रामनवमी के दिन रामलला भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने केवल राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है बल्कि राम जन्मोत्सव के दिन सुबह 3:30 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लग सकेंगे। रात 11 बजे तक श्रृंगार, राग-भोग और दर्शन साथ-साथ चलते रहेंगे।

रामलला का हुआ दिव्य अभिषेक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दिव्य अभिषेक किया।

देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी की धूम

वहीं, देश भर में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। आज मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, बेंगलुरु में रामनवमी के अवसर पर कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की गई।

#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: #RamNavami के अवसर पर कोदंड राम स्वामी मंदिर में विशेष पूजा की गई। pic.twitter.com/w72bfTho4g— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024

गुजरात के मंदिरों में भक्तों की भीड़

गुजरात में भी रामनवमी की धूम नजर आ रही है। सुबह से ही सूरत के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

#WATCH गुजरात: रामनवमी के अवसर पर सूरत के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।#RamNavami pic.twitter.com/isDwgeHEYr— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: #RamNavami के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/lm9nmFDlqN— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024

रेत से बनी भगवान राम की मूर्ति

ओडिशा के पुरी में रामनवमी के अवसर पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत से भगवान राम की मूर्ति बनाई।

#WATCH | Puri, Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik made a sand sculpture of Lord Ram, on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/jV3a00G4et— ANI (@ANI) April 17, 2024

पंचकुला के मंदिरों में पूजा-अर्चना

हरियाणा के पंचकुला में भी रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH | Panchkula, Haryana: Devotees offer prayers at the Mansa Devi temple on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/45pO19lvPO— ANI (@ANI) April 17, 2024

रामनवमी के अवसर पर कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Devotees throng Mata Vaishno Devi Temple in Katra on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/fdOqdaZcLG— ANI (@ANI) April 17, 2024

यह भी पढ़ें- Happy Ram Navami Wishes 2024: इन संदेश के जरिए प्रियजनों को कहें हैप्पी राम नवमी, भेजें ये भक्तिमय मैसेज

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 9: मां सिद्धिदात्री की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, शत्रुओं का होगा नाश

chat bot
आपका साथी