कैग के रूप में राजीव महर्षि ने संभाला कार्यभार

राजीव महर्षि ने रसायन एवं उर्वरक और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव के रूप में कार्य किया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 25 Sep 2017 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Sep 2017 07:48 PM (IST)
कैग के रूप में राजीव महर्षि ने संभाला कार्यभार
कैग के रूप में राजीव महर्षि ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने सोमवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने शशिकांत शर्मा का स्थान लिया है। महर्षि का इस पद पर कार्यकाल 7 अगस्त, 2020 तक है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। कैग का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

राजीव महर्षि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। पिछले महीने ही उन्होंने गृह सचिव के रूप में अपना दो साल का निश्चित कार्यकाल पूरा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एमए महर्षि ने ब्रिटेन के ग्लासगो स्थित स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है।

गृह सचिव बनने से पहले वह आर्थिक मामलों के सचिव थे। उससे पहले वह राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने रसायन एवं उर्वरक और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग में भी सचिव के रूप में कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी