राजस्थान भाजपा में भी उठे बगावत के स्वर

सांसद कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब भाजपा में राजस्थान के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2015 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2015 08:14 PM (IST)
राजस्थान भाजपा में भी उठे बगावत के स्वर

जागरण संवाददाता, जयपुर। सांसद कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब भाजपा में राजस्थान के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को जयपुर में समर्थकों की सभा कर उन्होंने कहा कि अब वह अपनी लड़ाई खुद लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि अब हम संघर्ष के रास्ते पर चल पड़े हैं और अब न रुकेंगे, न डरेंगे, न झुकेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान कभी चारागाह या सैरगाह नहीं रहा है और न ऐसा बनने दिया जाएगा। उन्होंने सत्ता और संगठन पर इशारों में जोरदार निशाना साधा। कहा कि कि आज ऐसे नेता बन गए हैं जिनको राजस्थान के इलाकों के नाम पता नहीं है। आंध्र प्रदेश से लाकर ऐसे व्यक्ति को प्रदेश की नदियों को जोड़ने के लिए बैठा दिया, जिसको यहां की नदियों के नाम पता नहीं हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं के सम्मान को लौटाने के लिए काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि सात बार विधायक रहे तिवाड़ी कुछ समय से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से नाराज चल रहे हैं।

पढ़ेंः क्या कीर्ति के बाद शॉटगन, आरके सिंह व भोला सिंह पर भी गिरेगी गाज? जानिए

chat bot
आपका साथी