राहुल के रंग में रंगी कांग्रेस की वेबसाइट

जमीनी राजनीति में भाजपा नेताओं से पिछड़ते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 'वेब मेकओवर' हो रहा है। विधानसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र की अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी को विपक्ष का नेता बताने वाले राहुल पार्टी की वेबसाइट पर खूब चमक रहे हैं। कांग्रेस में अपनी विशिष्ट शैली और असफल प्रयोगों के क

By manoj yadavEdited By: Publish:Sat, 18 Oct 2014 07:48 AM (IST) Updated:Sat, 18 Oct 2014 08:18 AM (IST)
राहुल के रंग में रंगी कांग्रेस की वेबसाइट

नई दिल्ली [सीतेश द्विवेदी]। जमीनी राजनीति में भाजपा नेताओं से पिछड़ते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 'वेब मेकओवर' हो रहा है। विधानसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र की अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी को विपक्ष का नेता बताने वाले राहुल पार्टी की वेबसाइट पर खूब चमक रहे हैं। कांग्रेस में अपनी विशिष्ट शैली और असफल प्रयोगों के कारण नेताओं और कार्यकर्ताओं के निशाने पर आए राहुल की छवि को चमकाने के लिए 'टेक सेवियों' ने पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल को 'फोकस' में रखने के लिए इन जानकारों ने पार्टी के दूसरे नेताओं को 'लिंक्स की भूलभुलैया' के हवाले कर दिया है। आलम यह है कि महात्मा गांधी भी भीतरी पन्नों में एक सेगमेंट तक सीमित रह गए हैं। नेताओं के लिंक पर जाने से पता चलता है कि पार्टी के तीन ही नेता हैं-सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह व राहुल गांधी।

नेहरू परिवार तक सीमित

पार्टी के 'होम पेज' पर सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पं नेहरू को ही जगह मिली है। इसमें भी दो फोटो और दो लिंक्स के साथ राहुल का दबदबा कायम है। कांग्रेस ने अपने किसी और नेता को यहां तक कि मनमोहन सिंह को भी होम पेज पर जगह देने के लायक नहीं समझा। सोनिया गांधी भी होम पेज पर राजीव को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं।

आजादी की दुर्लभ वीडियो

कांग्रेस की साइट में भाजपा के 'युवा टीवी' की तर्ज पर 'आइएनसी टीवी' के तहत आजादी के समय की दुर्लभ वीडियो जरूर ऐसा प्रयास है, जो आपको ठहरने पर मजबूर करता है। कुल मिलाकर कांग्रेस वही विरासत और पीढ़ी के जाल में लोगों को उलझाने या खुद उलझने के फेर में पड़ी दिखती है।

मोदी से भी ज्यादा लाउड

मोदी के मुकाबले राहुल को खड़ा करने के प्रयास में कांग्रेस ने एक और बड़ी भूल कर दी है। पार्टी साइट का मेकओवर कुछ वैसा कर दिया है, जैसा कि मोदी की व्यक्तिगत वेबसाइट में था। भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट में मोदी 'लाइम लाइट' में हैं, लेकिन 'लाउड' नहीं हैं। साइट के होम पेज पर पार्टी के पितृ पुरुष माने जाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को जगह दी गई है।

मीडिया की जानकारी के लिए भी लिंक्स की सीढि़यां नहीं चढ़नी-उतरनी पड़ती। भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के सहयोगियों की तस्वीर है तो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी होम पेज पर जगह मिली है।

पढ़ें: झूठे आश्वासन के लिए माफी मांगें मोदी: कांग्रेस

पढ़ें: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गंगा में डुबकी लगाकर पाप धोएं पार्टी नेता

chat bot
आपका साथी