BJP की 'चाय पर चर्चा' के सूत्रधार किशोर अब पंजाब में देंगे कांग्रेस का साथ

लोकसभा में भाजपा को चाय पर चर्चा का नुस्खा देने और बिहार में नीतीश को जीत की राह दिखाने वाले प्रशांत किशोर अब पंजाब में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। इसकी जानकारी खुद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 12:01 PM (IST)
BJP की 'चाय पर चर्चा' के सूत्रधार किशोर अब पंजाब में देंगे कांग्रेस का साथ

चंडीगढ़। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में चाय पर चर्चा का नुस्खा देने वाले और बिहार में नीतिश कुमार राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर अब पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे। इस बात की जानकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी है। उनके नाम को लेकर कांग्रेस अालाकमान ने भी हरी झंडी दिखा दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान चाय पर चर्चा से भाजपा को काफी बल मिला था और इसकी एक अलग पहचान बन गई थी जो सिधेतौर पर भाजपा को इंगित करती थी, जिसका उन्हें फायदा भी मिला।

अब इसी फायदे को कांग्रेस अपने आंकड़ों में बदलना चाहती है, जिसका जिम्मा चाय पर चर्चा के सूत्रधार किशोर को सौंपा गया है। अपनी नई रणनीति के तहत कांग्रेस इसके जरिए न सिर्फ बिहार के सीएम नीतिश कुमार के पंजाब में बढ़ते कदमों को साधना चाहती है वहीं दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को भी रोकना चाहती है, जिसने लोकसभा चुनाव में पंजाब से चार सीटें जीतकर सत्ता के गलियारों में अन्य पार्टियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी।

नीतीश की इमेज बिल्डिंग में जुटे 'PK', कैडर को दिया सुशासन मॉडल बचाने का टास्क

पंजाब में अगले वर्ष 2017 में होने वाला चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। यहां पर इस बार मुकाबला चौतरफा है। भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और आप के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके लिए कांग्रेस ने कमर भी कस ली है। किशोर ने अपनी शुरुआती रणनीति के तहत कांग्रेस को कुछ जरूरी चीजें करने को कहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मताबिक दोनों के बीच हुई वार्ता के बाद पार्टी ने सोशल मीडिया का सेटअप शुरू कर दिया है।

CM नीतीश के सलाहकार नियुक्त किए गए प्रशांत किशोर, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

chat bot
आपका साथी