भाजपा पार्षद ने इंदौर शहर का नाम बदलने का रखा प्रस्ताव, दिया ये तर्क

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के एक भाजपा पार्षद ने इंदौर का नाम बदलकर 'इंदुर' रखे जाने का प्रस्ताव नगर निगम के समक्ष पेश किया है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 02:49 PM (IST)
भाजपा पार्षद ने इंदौर शहर का नाम बदलने का रखा प्रस्ताव, दिया ये तर्क
भाजपा पार्षद ने इंदौर शहर का नाम बदलने का रखा प्रस्ताव, दिया ये तर्क

इंदौर (प्रेट्र)। मध्यप्रदेश के वित्तीय शहर कहलाने वाले इंदौर का नाम बदलकर 'इंदुर' किये जाने का प्रस्ताव नगर निगम के समक्ष रखा गया है। बताया जाता है कि वार्ड संख्या- 70 के भाजपा पार्षद सुधीर देग ने इंदौर नगर निगम की आम परिषद बैठक में इंदौर का नाम बदलकर 'इंदुर' किये जाने का प्रस्ताव रखा है। 

इंदौर नगर निगम के प्रमुख अजय सिंह नरुका ने कहा कि पार्षद सुधीर देग ने ऐतिहासिक दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदौर का असली नाम पहले 'इंदुर' था। लेकिन अंग्रेजों के द्वारा गलत उच्चाण के कारण धीरे-धीरे इस शहर का नाम बदलकर इंदौर पड़ गया। देग का कहना है कि शहर का नाम प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर इंदुर रखा गया था। 

गौरतलब है कि, पार्षद ने दावा किया है कि उस दौरान इंदौर को इंदुर के नाम से जाना जाता था और ऐसा कई ऐतिहासिक दस्तावेजों में इस बात का प्रमाण मिलता है। हालांकि बैठक में सुधीर को इसके प्रमाण में ऐतिहासिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही कहा कि इसके बाद ही इस पर कोई उचित फैसला किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें : सशक्त डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव प्रणाली से इंदौर रहता स्वच्छ

chat bot
आपका साथी