प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:36 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:36 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर बाद का प्रशासनिक अनुभव और अंतर्दृष्टि केंद्र के लिए एक बड़ी संपत्ति है। 

ट्विटर पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी श्री राम विलास पासवान जी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि पासवान जी का प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर प्रशासनिक अनुभव और अंतर्दृष्टि हमारी सरकार के लिए एक बड़ी संपत्ति है। सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 

हरसिमरत कौर बादल, मुख्तार अब्बास नकवी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने रामविलास पासवान को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी।केंद्रीय हरसिमरत कौर बादल, मुख्तार अब्बास नकवी और डॉ। हर्षवर्धन सहित विभिन्न राजनेताओं ने बधाई दी।हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री राम विलास पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं नकवी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जो वंचितों और कमजोर वर्गों की एक मजबूत आवाज रहे हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।'

राम विलास पासवान का जन्म 5 जुलाई, 1946  बिहार खगड़िया सिटी में हुआ। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के वर्तमान कैबिनेट मंत्री हैं। पासवान आठ बार लोकसभा सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी  रहे हैं।  उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में की थी और 1969 में अलौली (खगड़िया) विधान सभा के लिए चुने गए थे। बाद में वह 1974 में अपने गठन के बाद लोक दल में शामिल हो गए और इसके महासचिव बने।

chat bot
आपका साथी