पंडित नेहरू की आज 54वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 10:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 11:12 AM (IST)
पंडित नेहरू की आज 54वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
पंडित नेहरू की आज 54वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 54वीं पु्ण्यतिथि है। इस मौके पर पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर नेहरू श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुबह शांति वन पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी काफी देर तक आंख बंद करके वहां बैठे रहे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेहरू बहुत लोकप्रिय थे और उनके जैसी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को हासिल हुई। पंडित जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी