दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू, गांधी से करने पर आशुतोष के खिलाफ शिकायत

दुष्कर्म के आरोपी की तुलना गांधी, नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 04 Sep 2016 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM (IST)
दुष्कर्म के अारोपी की तुलना नेहरू, गांधी से करने पर आशुतोष के खिलाफ शिकायत

मुंबई, प्रेट्र। दुष्कर्म के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना गांधी, नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यहां के साकीनाका थाने में रविवार को दर्ज कराई गई शिकायत में अखिलेश तिवारी ने कहा है कि दागी के बचाव में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसी हस्तियों का नाम ले कर आप के नेता ने लोगों और देश का अपमान किया है। तिवारी ने आप नेता के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

वरसोवा थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले को देखा जा रहा है।' एक टीवी चैनल के लिए लिखे गए अपने ब्लाग में आशुतोष ने नेहरू और गांधी के कथित प्रेम का उल्लेख किया है।

एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में सीडी सामने आने के बाद कुमार को मंत्री पद से हटा दिया गया। महिला की शिकायत पर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

पढ़ेंः सेक्स सीडी कांड: एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 'आप' के संदीप कुमार

chat bot
आपका साथी