AIDS के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर का निधन

गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज की पत्‍नी और सोशलाइट रामेश्‍वर गोदरेज का निधन हो गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Oct 2016 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 Oct 2016 07:23 PM (IST)
AIDS के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर का निधन

मुंबई, प्रेट्र। उद्योगपति आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का सोमवार रात निधन हो गया। वह 70 की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इनके निधन पर शबाना आजमी, करण जौहर और अनुपम खेर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।सोशलाइट और परोपकारी परमेश्वर दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

वह फेफड़ों की बीमारी और श्वास संबंधी समस्या से पीडि़त थीं। उनका मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाने वाली परमेश्वर का 'स्टाइल आइकन' के तौर पर भी जिक्र किया जाता था। उनका मनोरंजन और उद्योग की दुनिया के लोगों के साथ अच्छा संबंध था। कुछ समय के लिए वह एयर इंडिया की एयर होस्टेस भी रहीं। परमेश्वर और आदि की 1965 में शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे निशा गोदरेज, तान्या दुबाशा और बेटा पिरोजशा हैं।

परमेश्वर को हीरोज प्रोजेक्ट के जरिये एड्स के खिलाफ अपने काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे के साथ मिलकर 2004 में यह अभियान शुरू किया था। इसमें उन्हें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव का भी सहयोग मिला था। उन्होंने जानीमानी अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए ड्रेस भी डिजाइन किया था।

पढ़ेंः जयललिता की सेहत को लेकर झूठी खबर फैलाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी