जयललिता की सेहत को लेकर झूठी खबर फैलाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अभिप्रेरित जानकारी न फैलाएं।
चेन्नई। प्रेट्र। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर 'झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री' पोस्ट करने के सिलसिले में पुलिस ने 43 मामले दर्ज किए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जयललिता यहां एक अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जयललिता की सेहत को लेकर अफवाहें फैला रहे लोगों के खिलाफ क़़डी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण और झूठी सामग्री पोस्ट करने के सिलसिले में कुल 43 मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे मामलों की जांच के लिए विशेषष दल गठित किए गए हैं। ये दल उन लोगों की पहचान का काम कर रहे हैं, जिन्होंने ऐसी 'झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री' सोशल मीडिया पर डाली है। ऐसे अपराधों के लिए सात साल से ज्यादा के सश्रम कैद की सजा हो सकती है।
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अभिप्रेरित जानकारी न फैलाएं। ऐसा कोई दावा संज्ञान में आता है तो दोषिषयों के खिलाफ क़़डी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के आधार पर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति नामक्कल से और दूसरा मदुरै जिले से है।वेबसाइट चलाता है एकआरोपी पुलिस के मुताबिक नामक्कल के देवाननकुरिची निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतीश कुमार ने फेसबुक पर 'दुर्भावनापूर्ण सामग्री' डालने की बात 'स्वीकार' की और उसे अन्नाद्रमुक की आईटी शाखा के सचिव जी. रामचंद्रन की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह चेन्नई के एक निवासी की शिकायत के आधार पर मडासामी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक वेबसाइट का संचालन करने वाले मडासामी को मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में 'दुर्भावनापूर्ण सामग्री' पोस्ट करने के आरोप में मदुरै से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को 'दंगा भ़़डकाने के इरादे से अफवाहें फैलाने, आमजन में घबराहट पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने और दो समूहों के बीच घृणा पैदा करने' के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जयललिता को बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत पर 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें- जयललिता से अस्पताल में मिलने पहुंचे वाइको, कहा सीएम की सेहत में हो रहा है सुधार