जानिए, क्यों हैदराबाद के नाम से पाक मीडिया में छाया हुआ है 'खौफ'

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भारत आंध्र प्रदेश में अमेरिका की मदद से न्यूक्लियर सिटी बनाने जा रहा है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Wed, 08 Jun 2016 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jun 2016 12:04 PM (IST)
जानिए, क्यों हैदराबाद के नाम से पाक मीडिया में छाया हुआ है 'खौफ'

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश सरकार ने अपनी नई राजधानी का नाम अमरावती के ऐतिहासिक महत्व वाले प्राचीन बौद्ध गांव के नाम पर रखा है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को इस प्राचीन महत्व वाले शहर के बारे में जानने का अधिक मौका मिलेगा, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में इसे लेकर कुछ और ही कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें- भारत-अमेरिका में करार, जून 2017 तक भारत में लगेंगे छह परमाणु प्लांट

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अमरावती में आंध्र प्रदेश का विधानसभा भवन बनाने का काम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर आर्किटेक्ट माकी एंड एसोसिएट्स को दिया गया है जिसने एक गुंबदनामा डिजायन तैयार किया है। पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरे चल रहीं है कि भारत विजयवाड़ा में कृष्णा नदी के किनारे एक मेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रहा है। पाकिस्तानी टीवी चैनल के कुछ अंशों को मंगलवार की रात एक तेलगु टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया। पाकिस्तानी चैनल के इस प्रसारण में एक पाकिस्तानी विशेषज्ञ द्वारा यह आरोप लगाया गया कि आंध्र प्रदेश में एक मेगा सिटी बनाई जा रही है जहां हाइड्रोजन बम तैयार किये जाएंगे और इसके लिए अमेरिका, भारत की मदद कर रहा है।

आंध्र प्रदेश में नई राजधानी का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जा रहा है जिसके लिए जिसके लिए चीन, जापान और सिंगापुर की कई टीमें विजयवाड़ा (अमरावती) का दौरा कर चुकी है जिससे सीमा पार के देश में 'मेगा परमाणु शहर' के नाम पर एक दहशत का माहौल बन गया है। संयोग से, आंध्र प्रदेश सरकार ने विधानसभा के लिए 'गुंबदनुमा' डिजाइन को खारिज कर दिया था, क्योंकि यह डिजाइन परमाणु योजनाओं से मेल नहीं खाता है। सरकार ने माकी और एसोसिएट्स से कहा है कि एक नए डिजाइन का निर्माण करे। लेकिन इस डिजाइन को खारिज करने के बावजूद भी पड़ोसी देश में न्यूक्लियर सिटी को लेकर एक बहस चल पड़ी है।

पढ़ें- PM मोदी की कूटनीति को मिली सफलता, MTCR का सदस्य बना भारत

chat bot
आपका साथी