पाक उच्चायोग ने भारत में कैद अपने नागरिकों को भेजी ईदी

पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारतीय जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी को ईदी भेजी है। पाकिस्तानी कूटनीतिक मिशन ने ये ट्वीट कर बताया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2016 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2016 08:01 PM (IST)
पाक उच्चायोग ने भारत में कैद अपने नागरिकों को भेजी ईदी

नई दिल्ली, प्रेट्र : पाकिस्तानी उच्चायोग ने पहली बार ईद से पहले भारत की विभिन्न जेलों में कैद अपने देश के नागरिकों को 'ईदी' भेजी है। ईद पर बड़ों की ओर से छोटों को दिए जाने वाले उपहार (धन या कोई अन्य चीज) को ईदी कहते हैं।

पाकिस्तान कूटनीतिक मिशन ने ट्वीट कर बताया कि इन कैदियों की जल्द रिहाई और प्रत्यावर्तन के प्रयास भी जारी हैं। पाकिस्तानी सूत्रों ने बताया, 'भारत की जेलों में 505 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं। हमने संबंधित कैदियों के एकाउंट में रखने के लिए जेल अधिकारियों को मनीऑर्डर्स भेजे हैं।' हालांकि, उन्होंने प्रत्येक कैदी को भेजी गई धनराशि का एलान नहीं किया। साथ ही यह भी कहा कि कैदियों को धनराशि भेजने में डाक विभाग के साथ कुछ समस्याएं थीं। लेकिन, शीर्ष डाक अधिकारियों के साथ बातचीत से मामले को सुलझा लिया गया।

chat bot
आपका साथी